- Hindi News
- ठोडो मैदान में सुधीर शर्मा फहराएंगे तिरंगा
ठोडो मैदान में सुधीर शर्मा फहराएंगे तिरंगा
भास्कर न्यूज - सोलन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सोलन के ठोडो मैदान में मनाया जाएगा। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा सुबह 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इससे पूर्व 10.40 बजे चंबाघाट स्थित शहीदी स्मारक में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। डीसी सोलन मदन चौहान ने बताया कि गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि ये समारोह जिला के विभिन्न उपमंडलों, तहसीलों, विकास खंडों, नौणी यूनिवर्सिटी में भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ने बताया कि मुख्यअतिथि ध्वरोहण के बाद आकर्षक मार्च पास्ट की
सलामी लेंगे।
मार्च पास्ट पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी छात्र व छात्राएं, भारतीय स्काउट एंड गाइड, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलेंटियर व गीता आदर्श स्कूल के छात्र व होमगार्ड बैंड द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। डीसी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी जिन्हें भाषा एवं संस्कृति विभाग, आईटीआई, सेंट ल्यूक्स, सीसे स्कूल सुल्तानपुर व देवठी व नेहरू युवा केन्द्र के छात्र-छात्राएं प्रस्तुत करेंगी।