पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने बाद ही उखड़ गई आधा दर्जन सड़कों की टारिंग

दो महीने बाद ही उखड़ गई आधा दर्जन सड़कों की टारिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोलन
नगर परिषद सोलन के तहत आने वाली सड़कें गारंटी पीरियड से पहले ही उखड़ रही है। इससे जहां हर वर्ष लाखों रुपए की बर्बादी हो रही है वहीं ठेकेदारों की कार्यप्रणाली भी कठघरे में है। हैरानी की बात है कि नगर परिषद मूकदर्शक बने बैठी है। शहर में पिछले वर्ष की गई आधा दर्जन सड़कों की टारिंग दो महीने भी नहीं टिक पाई। नियम के तहत टारिंग के बाद ठेकेदार पर दो वर्ष तक सड़क की मरम्मत का जिम्मा रहता है, लेकिन सोलन में स्थिति उल्टा है। यहां पर वार्ड क्षेत्रों की सड़कों की टारिंग के लिए हल वर्ष टेंडर किए जाते हैं। यह सड़कें बरसात आते ही उखड़ जाती है। इन दिनों ठंड के चलते टारिंग व पैच वर्क नहीं हो पाया। परिणामस्वरूप नगर परिषद के अधीन करीब दर्जन सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील होने लगी है। हालात यह है कि वाहन में चलने वाले लोगों को सड़क पर पड़े गड्ढों के हिचकोले खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे वाहनों की हालत भी बिगड़ रही है।
ठेकेदारों की जवाबदेही तय नहीं
शहर को जोडऩे वाली फॉरेस्ट रोड, सेरी रोड, धोबीघाट रोड, साईंटिस्ट कॉलोनी, नेगी कॉलोनी, रेलवे रोड, आईटीआई रोड, सेर क्लीन रोड, बावरा रोड, कथेड़ रोड, गुरूद्वारा-सपरून, सपरून-पावर हाउस रोड में करीब ६ महीने पहले ही टारिंग व पैच वर्क का कार्य हुआ जो बरसात आते ही ही उखड़ गया। सड़कों की हालत खराब होने के बावजूद नगर परिषद ठेकेदारों की जवाबदेही तय ही नहीं कर पाई। ऐसे में सड़कों की हालत दिन प्रति दिन बिगड़ती जा रही है। हाल ही में हुई बारिश से सड़कों के गड्ढ़ों का आकार और बढ़ गया है। ऐसे में यदि समय रहते टारिंग व पैच वर्क का कार्य नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी।




सड़कों की टारिंग व पैच वर्क के टेंडर मौसम की स्थिति के हिसाब से करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्यों को लेकर ठेकेदारों की जबावदेही तय की जाएगी।

पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष, नगर परिषद, सोलन

शहर में बिगड़ती सड़कों की हालत के लिए नगर परिषद स्वयं ही जिम्मेदार है। कारण है कि सड़कों की टारिंग व अन्य मरम्मत कार्यों के टेंडर मौसम की स्थिति के मुताबिक न हो पाना है। नगर परिषद अप्रैल में टेंडर की प्रक्रिया शुरू करती है, लेकिन इस बार लंबा समय लग जाता है। टेंडर आबंटित होते ही प्री मानसून शुरू हो जाता है, जिससे टारिंग टिक नहीं पाती। ऐसे में यदि टेंडर प्रक्रिया फरवरी व मार्च महीने में हो तो शहर में बरसात आने से पहले टारिंग व पैच वर्क का कार्य करना आसान होगा।



सोलन शहर को जोडऩे वाली सपरून सड़क पर पड़े गड्ढे।

भारी बरसात से जहां वार्ड क्षेत्रों को जोड़ती सड़कों पर गड्ढे पड़ गए हैं वहीं कई जगहों पर डंगे भी गिरे हैं। मौसम का मिजाज बिगडऩे से शहर की करीब आधा दर्जन सड़कों की टारिंग का कार्य पूरा करना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि नगर परिषद ने टारिंग व पैच वर्क के कार्यों को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है। बरसात के दौरान फोरस्ट रोड, सेर रोड, धोबीघाट रोड, साईंटिस्ट कॉलोनी, नेगी कॉलोनी, सन्नी साईड, रेलवे रोड, आईटीआई रोड, सेर क्लीन रोड, बावरा रोड, कथेड़ रोड को खासा नुकसान हुआ है। इसी तरह हाउसिंग कॉलोनी फेज-१ व फेज दो, सपरून व पावर हाउस रोड, डीसी रेजीडेंस रोड की टारिंग भी फिर से उखडऩे लगी है। सर्द मौसम में इसकी स्थिति और भी बिगड़ जाएगी।



बरसात से सड़कों की स्थिति खस्ताहाल

लापरवाही - गड्ढों में तब्दील सोलन नप की सड़कें, वाहन चलाने से हिचकिचा रहे लोग

टेंडर प्रक्रिया में हो जाती है देरी