पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेल की प्रतिमा के लिए मिट्टी व लोहा किया एकत्र

पटेल की प्रतिमा के लिए मिट्टी व लोहा किया एकत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च सबसे ऊंची प्रतिमा के बारे में दी जानकारी
भास्कर न्यूज - सोलन
भाजपा मंडल सोलन ने राष्ट्रीय महिला मोर्चा की रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में नगर परिषद सोलन के वार्ड-२ व १३ से सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए लोहे व मिट्टी का संग्रह किया। इस मौके पर वार्ड-१३ के काली माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को गुजरात में बनने वाली सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के प्रति जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सूद ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने के लिए पटेल के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के लोह पुरूष को याद रखने के लिए देश के कोने-कोने से लोहा व मिट्टी का संग्रह करने के साथ रन फार यूनिट, हस्ताक्षर अभियान, चित्रकला प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही है।
पार्षद मीना आनंद ने कहा कि सांकेतिक व भावनात्मक जुड़ाव के रूप में वार्ड से लोहे का टुकड़ा व मिट्टी का संग्रह किया गया है। कार्यक्रम में संग्रहण समिति के प्रभारी धर्मेद्र ठाकुर, संयोजक कमल वर्मा, बादल नाहर, पूर्व नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, पार्षद सुषमा, पदम पुंडिर, अनिल चौहान, कर्मचंद, विरेंद्र साहनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।