- Hindi News
- नमो टी स्टॉल में युवा मोर्चा ने पिलाई चाय
नमो टी स्टॉल में युवा मोर्चा ने पिलाई चाय
ञ्च लोगों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
भास्कर न्यूज - सोलन
भाजपा मंडल सोलन व युवा मोर्चा ने माल रोड पर नमो टी स्टॉल लगाकर लोगों को चाय पिलाई। भाजयुमो सोलन मंडल के अध्यक्ष भरत साहनी ने बताया भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नाम पर टी स्टॉल लगाकर लोगों को मुफ्त चाय पिलाई गई।
उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हिमाचल दिवस व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देना था। उन्होंने कहा कि टी स्टॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान भी किया गया। साहनी ने कहा कि आगामी लोकसभा में प्रदेश में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसको सुनिश्चित करने के लिए युवा मोर्चा पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के लिए मोर्चा के कार्यकर्ता सक्रिय हो चुके हैं। इस मौके पर नप उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा सोलन के महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता, मीरा आनंद, प्रवीन मित्तल, बादल नाहर, धर्मेंद्र ठाकुर, वितीन गोयल, मनोज रघुवंशी, रचित, विनीत ढिल्लो, रवि, नीरज, विक्रम थापा, सोनू, विक्की, नरेंद्र आदि मौजूद थे।