टिंकू इलेवन जीता
सोलन - बरोटीवाला खेल मैदान में चल रहे महाराणा प्रताप ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुई। समापन अवसर पर आरएस वेल्फेयर सोसायटी के चेयरमैन कपिल देव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टिंकू इलेवन और मुन्नू इलेवन के बीच हुआ। कल्ब के प्रधान राकेश ठाकुर व राजन नेगी ने बताया टिंकू इलेवन की टीम फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ दि सीरिज व बेस्ट बॉलर का खिताब टिंकू इलेवन के डैनी को दिया गया।