हिमाचल में नए उद्योग खोलने का वादा
भास्कर न्यूज - सोलन
शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि सोलन जिला में एक साल में 97 नए उद्योग स्थापित हुए हैं। इनमें 1223 हिमाचलियों और 320 गैर हिमाचलियों को रोजगार दिया गया। वह सोलन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला में कुल 3067 बड़ी व लघु औद्योगिक इकाइयां हैं और इनमें
82,293 लोगों को रोजगार उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला की सभी 211 पंचायतें सड़क सुविधा से जुड़ गई हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए सुधीर शर्मा ने कहा कि सोलन, कांगड़ा तथा ऊना जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड, नेहरू युवा केंद्र व स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने च बाघाट स्थित रानी झांसी पार्क में शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि
अर्पित की।
147 करोड़ से बनेगा पार्क
उन्होंने कहा कि बद्दी में 147 करोड़ रुपए की लागत से तकनीकी पार्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के स्वरूप केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए केन्द्रीय पूंजी निवेश उपदान की अवधि को 31 मार्च, 2017 तक बढ़ाया है और प्रदेश के लिए और उदार भाड़ा उपदान योजना शुरू की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पात्र शिक्षित बेरोजग़ार युवाओं के कौशल विकास हेतु कौशल विकास भत्ता योजना शुरू गई है। योजना के तहत 1000 रुपए, जबकि 50 प्रतिशत या इससे अधिक अपंगता वाले पात्र युवाओं को 1500 रुपए प्रति माह भत्ता प्रदान किया जा रहा है। सोलन जिला में इस योजना के तहत 3156 युवाओं को अभी तक 79 लाख रुपए आबंटित किए गए हैं।
पाइप बैंड कार्यक्रम
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी और सुल्तानपुर, सेंट ल्यूक्स स्कूल, नेहरू युवा केंद्र, आईटीआई और भाषा व संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 3/8 गोरखा रेजीमेंट द्वारा पाइप बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में रहा। इस अवसर पर सुधीर शर्मा ने उत्कृष्ट सेवाएं देने
के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
ये रहे उपस्थित
जज ने फहराया झंडा
गणतंत्र दिवस के मौके पर कोर्ट परिसर नाहन में सिविल जज जूनियर डिवीजन नेहा कास्त ने झंडा फहराया। इस मौके पर सिविल जज सीनियर डिवीजन हंसराज, जिला सेशन जज चंबा टीएस कायथ, एडिशलन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिमला राजेश तोमर के अलावा बरिंद्र कुमार, कांता दूबे, सुधवीर व आरएस कलसी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार, विधायक डॉ. राजीव बिंदल, विधायक बलदेव तोमर, अध्यक्ष हिमफैड अजय बहादुर सिंह, सत्या परमार, पूर्व विधायक कुश परमार एवं हर्षवर्धन चौहान के अलावा जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय सोलंकी, डीसी सिरमौर विकास लाबरू ,एसपी सिरमौर सुमेधा द्विवेदी, एडीसी मनमोहन शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
नाहन - शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करते उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
ददाहू में नायब तहसीलदार ने ली सलामी
रेणुकाजी - ददाहू में 65वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नायब तहसीलदार रविचंद केकटा ने परेड की सलामी ली और संविधान की रक्षा के लिए लोगों को आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के सामने भ्रष्टाचार अलगाव वाद व आतंकवाद जैसी समस्याएं खड़ी हैं। इनसे निपटने के लिए देशवासियों को आगे आने होगा। उन्होंने बेटी बचाने का भी अह्रान किया। आंगनबाडी, आरवीएन, सीनियर सेकंडरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल, केकेएम पब्लिक स्कूल, डीएवी, गर्वमेंट कन्या हाई स्कूल आदि के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर एसएचओ रेणुका बीआर मेहता, प्रिंसिपल मिथलेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, कुलभूषण गोयल आदि उपस्थित थे।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसी सोलन मदन चौहान, एसपी रमेश छाजटा, नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत, जिप अध्यक्ष शीला, उपाध्यक्ष नप पवन गुप्ता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल के निदेशक सुरेंद्र सेठी, एसटीए निदेशक मंडल के निदेशक अजय चौहान, मंडी समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, आरटीए सदस्य सरदार सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश चैहान, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस शिव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
चंबाघाट शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते शहरी आवास मंत्री सुधीर शर्मा।
अर्की, नालागढ़, कंडाघाट में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम
जिला मुख्यालय के अलावा जिला में ब्लॉक अर्की, नालागढ़ व कंडाघाट के अलावा परवाणू, शुलिनी व नौणी यूनिवर्सिटी में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। अर्की में एसडीएम एलआर वर्मा, कशलोग के न्योडी गांव में लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद करड़, परवाणु में सहायक आयुक्त मनोज शर्मा, नालागढ में युनूस खान, कंडाघाट में एसएम सानी, कसौली में तहसीलदार बलदेव शर्मा ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इसी प्रकार यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिक विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. विजय सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी जगहों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया
गणतंत्र दिवस - सोलन में सुधीर शर्मा व नाहन में मुकेश अग्निहोत्री ने फहराया झंडा, शहीदों को श्रद्धांजलि दी