पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात डिस्पेंसरियों में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा नहीं

सात डिस्पेंसरियों में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चायल - सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल में मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना ((एमएपीवाई)) फ्लॉप साबित हो रही है। यहां इस योजना के तहत खोले गई सात डिस्पेंसरियों में कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा नहीं है, जिससे यह सफेद हाथी साबित हो रही है। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने पशुओं की नस्ल में सुधार के लिए कंडाघाट उपमंडल की बांजनी पंचायत के शिलाई, नगाली पंचायत के कनोड़ी, मही पंचायत के मही, काहला के काहला और कोट में कुल सात पशु औषधालय खोले गए हैं। कंडाघाट के उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील नेगी ने मुख्यमंत्री आरोग्य पशुधन योजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान की व्यवस्था न होने की पुष्टि की है।