पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में हर मंडल से जाएंगे 200 युवा

रैली में हर मंडल से जाएंगे 200 युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मपुर - सुजानपुर में 16 फरवरी को नरेंद्र मोदी की रैली में सोलन जिला से करीब एक हजार युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को धर्मपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान तय किया गया कि हर मंडल से कम से कम 200 कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। बैठक में कसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. राजीव सहजल विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में जिला महामंत्री अनिल चौहान, लक्ष्मीदत्त, हेमंत, मीना राम, सुनील, भरत साहनी, सुरेंद्र, राजेश, राजेंद्र, गंगा राम, अलोक, कुलविंद्र, कमल, देवराज, विक्रम, करनेल, विरेंद्र, लेख राज, अजय, अतुल, जमुना, सौरभ आदि मौजूद थे।