स्टाफ की कमी पूरी होगी: करड़
सोलन - उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बचत राज्य सलाहकार प्रकाश चंद करड़ ने सोमवार को राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ विश्राम गृह अर्की में बैठक की। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं बारे चर्चा की गई। उपाध्यक्ष ने विद्युत विभाग की समस्याओं को भी सुना व उन्हें सरकार के समक्ष रखकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। विशेष रूप से उन्होंने फील्ड स्टाफ में तकनीकी कर्मचारियों की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी सत्य निष्ठा से कार्य करें व सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों को आम जन मानस तक पहुंचाने के लिए कड़ी का काम करें। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ राजनैतिक द्वेषभाव सहन नहीं
किया जाएगा।