सेना अफसरों को बताई सोलन की उपलिब्धयां
भास्कर न्यूज - सोलन
रीयर एडमिरल आर. गायकवार्ड के नेतृत्व में भारतीय सेना, नौसेना व वायुसेना और आस्ट्रेलिया, नाईजीरिया व सऊदी अरेबिया से हिमाचल भ्रमण पर आए 54वें राष्ट्रीय डिफेंस कॉलेज के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन का संवाद कार्यक्रम सोलन के बडोग स्थित हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटल पाइनवुड में आयोजित किया गया।
इन अधिकारियों में रीयल एडमिरल के अलावा भारतीय सेना से राजेश चौधरी, बिग्रडियर एवी रमेश, वायुसेना से एयर कोमोडोर आशीश बोहरा, ऑस्ट्रेलिया नौसेना से कैप्टन सैल्डन विलियम, आईएएएस चंद्र मौली सिंह, ब्रिगेडियर हरमोहर अय्यर और संजय रिहानी, नाईजिरियन सेना से कर्नल आईओ अगाची, सऊदी अरेबिया सेना से स्टाफ कैप्टन मोहम्मद स्लेच अल शहरी, भारतीय नौसेना से एयर कोमोडोर एपी सिंह, ब्रिगेडियर सबनीत सिंह, ब्रिगेडियर आरएस ठाकुर और स्वागत दास शामिल हैं। डीसी सोलन मदन चौहान ने सेना के उच्च अधिकारियों को एकप्रस्तुति के माध्यम से सरकार के कार्यक्रमों, नीतियों और उपलब्धियों के विवरण के साथ सोलन जिला में हुए विकास का उल्लेख किया। रीयर एडमिरल ने डीसी व प्रशासन के अधिकारियों का आभार प्रकट किया और जिला की उपलब्धियों को देखकर संतोष जाहिर किया। एडीसी सीपी वर्मा ने धन्यवाद किया।
डीसी मदन चौहान रीयर एडमिरल आर. गायकवार्ड को समृतिचिन्ह प्रदान करते।
डिफेंस कॉलेज के सदस्यों से उपायुक्तने सांझा किए सरकार के कार्यक्रम