- Hindi News
- सेंतू बेस्ट गेंदबाज, संजय बेस्ट बल्लेबाज
सेंतू बेस्ट गेंदबाज, संजय बेस्ट बल्लेबाज
भास्कर न्यूज - कुनिहार
कुनिहार ने नेहरू युवा क्लब कुनिहार की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बद्दी व कुनिहार सिटी इलेवन के मध्यम खेला गया। इसमें बद्दी की टीम विजयी रही। इस मैच में कुनिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 149 रन बनाआ।
इसमें संजय ने सर्वाधिक 73 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी बद्दी की टीम ने 14 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को पार कर अपनी टीम को विजयी दिलाई। इसमें जस्सी के नॉट आउट 63 रनों की धमाकेदारी पारी रही। प्रतियोगिता में सिटी इलेवन के सेंतू को बेस्ट गेंदबाज, और संजय जोशी को बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया। समापन अवसर पर हाटकोट पंचायत के प्रधान राजेंद्र ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्लब के सदस्य विनय गर्ग, सुनील ठाकुर, सुशील गर्ग, श्याम कंवर, पिंकू समेत अन्य मौजूद रहे।