पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में लगे हर्बल उद्योग

प्रदेश में लगे हर्बल उद्योग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नालागढ़
प्रर्यावरण विभाग ने हिमाचल में हर्बल, दवा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने की आवश्यकता पर बल दिया है। विभाग ने प्रस्तावित बायोटैक्रॉलोजी को लेकर नालागढ़ में उद्योगपतियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन कर इस तरह के उद्योगों की संभावनाओं को लेकर चर्चा की।
वर्कशॉप में विभाग के निदेशक एसएस नेगी बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। नेगी ने कहा कि विभाग बायोटैक्रॉलोनी को लेकर जल्द पॉलिसी लागू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों के सुझाव से ही पॉलिसी को उद्योगों के अनुरूप बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बीबीएन सहित प्रदेश में दवा, हर्बल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग लगाने के अनुरूप की पॉलिसी तैयार की जा रही है।



:बायोटैक्रॉलोजी को लेकर जल्द लागू होगी पॉलिसी: नेगी

पर्यावरण विभाग ने उठाई मांग, उद्योगपतियों से की चर्चा