पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मियों को नहीं मिले वित्तीय लाभ: शर्मा

कर्मियों को नहीं मिले वित्तीय लाभ: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - भाजपा प्रदेश मीडिया सैल सदस्य इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन लाख कर्मचारी व पेंशनर वर्ग को जुलाई, 2013 की दस प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी नहीं की है। इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि सरकार ने न ही पंजाब के आधार पर अन्य वित्तीय लाभ दिए गए हैं। इससे कर्मचारी वर्ग में रोष है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह सरकार आम जनता का हितैषी होने का ढिंढोरा ही पीट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले एक वर्ष से अपने चेहतों को रेवडिय़ां बांट रही है।