पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण डाक कर्मी बनें विभागीय कर्मचारी

ग्रामीण डाक कर्मी बनें विभागीय कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - भारतीय डाक विभाग के तीन लाख कर्मचारी पिछले लंबे समय से विभागीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाने की मांग कर रहे हैं। इसके चलते ग्रामीण डाक कर्मचारी सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाई है। भारतीय ग्रामीण डाक सेवक महासंघ हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद लाल वर्मा ने बताया कि भारतीय डाक विभाग में कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों को विभागीय कर्मचारी का दर्जा दिलाने और सेवा एवं नियोजन नियम 2011 को असंवैधानिक करार दिए जाने की गुहार सर्वोच्च न्यायलय से की गई है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के इस वर्ग को शीघ्र ही न्याय मिलेगा।