- Hindi News
- क्रिकेट टूर्नामेंट में गौड़ा ए विजेता, गौड़ा बी उपविजेता
क्रिकेट टूर्नामेंट में गौड़ा-ए विजेता, गौड़ा-बी उपविजेता
भास्कर न्यूज - सोलन
विकासशील युवक मंडल गौड़ा के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हो गया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विंग के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के निदेशक आनंद कुमार चौहान ने बतौर
मुख्यातिथि के रूप में शिकरत की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता रही टीमों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। विकासशील युवक मंडल गौड़ा के अध्यक्ष हरबंस चौहान ने बताया कि मंडल की तरफ से आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इस प्रतियोगिता में करीब 25 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गौड़ा टीम-ए विजेता रही, जबकि गौड़ा टीम बी उपविजेता रही। इस मौके पर ग्राम पंचायत हिन्नर के प्रधान रूप सिंह चौहान, मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला गौड़ा मुकुल रावत, अध्यक्ष सेवादल माता शूलिनी सोलन कृष्ण दत्त, कुलदीप कुमार, मदन चौहान, रविंद्र कश्यप उपस्थित थे।