पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित

स्वरोजगार अपनाने के लिए किया प्रेरित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - एमएसएमई विकास संस्थान चंबाघाट ने मंगलवार को आईसीएसडब्ल्यू गंज बाजार सोलन में एकदिवसीय अनुसूचित जाति के लिए औद्योगिकी अभिप्रेरणा शिविर का आयोजन किया। संस्थान के सहायक निदेशक मोहिंद्र कुमार ने इस दौरान कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके पश्चात अंशुल सहगल व जगवीर सिंह ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि संस्थान के निदेशक सुरेश यादवेंद्रा ने प्रतिभागियों को भारत सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को अपना स्वयं का स्वरोजगार आरंभ करने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया।