पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कागजों में ही बना गंज बाजार का शॉपिंग मॉल

कागजों में ही बना गंज बाजार का शॉपिंग मॉल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहन चौहान - सोलन
गंज बाजार सोलन में गृह विभाग की लाखों रुपए की संपत्ति बेकार पड़ी है। नगर परिषद ने यहां पर मल्टी स्टोरी शॉपिंग मॉल की योजना तो बनाई, लेकिन अभी तक यह कागजों तक ही सीमित है।
जमीन का समय रहते सदुपयोग होने पर, यहां पर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ ही इससे नगर परिषद की भी आय बढ़ सकती थी। योजना के तहत यहां पर रैलियों व सभाओं के लिए भी मंच बनाया जाएगा। गृह विभाग की इस जगह पर पिछले करीब तीन वर्ष तक अंडर ट्रायल कैदियों की जेल हुआ करती थी, जिससे अब कैथेड़ बाईपास में बने जेल भवन में
शिफ्ट किया गया है। तभी से ही यहां पर विभाग की संपत्ति यहां बेकार
पड़ी है।
३० दुकानें बनाई जाएंगी
नगर परिषद ने इस जगह का सदुपयोग करने के लिए यहां पर शॉपिंग मॉल की योजना बनाई है। योजना के तहत यहां पर दो फ्लोर का भवन बनाया जाएगा, जिसमें २५ से ३० दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ यहां पर पुराने मंच को तोड़कर रैलियों व सभाओं के लिए नया मंच का निर्माण भी किया जाएगा। इससे यहां पर रैलियों के लिए पहले से अधिक जगह खुल जाएगी। पर अभी यह योजना फाइलों तक ही सीमित है।




रोजगार मिलेगा

॥पुरानी जेल के जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने के बाद ही यहां पर शॉपिंग मॉल का निर्माण संभव होगा। भवनों को डिस्मेंटल करने के बाद ही शॉपिंग मॉल की नए सिरे से डीपीआर बनेगी।

पवन गुप्ता, उपाध्यक्ष, नगर परिषद, सोलन

मुख्य बाजार से सटे होने के चलते यहां पर प्रस्तावित शॉपिंग माल में बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। योजना के तहत नगर परिषद खुली बोली से दुकानों का आबंटन करेगी। हालांकि इससे पहले यहां पर पंजीकृत रेहड़ी चालकों को दुकानें आबंटित करने की योजना थी लेकिन शॉपिंग मॉल की लागत के कारण यह संभव नहीं होगा। बहरहाल नगर परिषद ने गृह विभाग से पुरानी जेल के भवनों को डिस्मेंटल करने का आग्रह किया है।