सोलन कांग्रेस की बैठक आज
सोलन - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की बैठक 29 जनवरी को कंडाघाट की नई धर्मशाला में होगी। इस बैठक में अगले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तय की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता बीसीसी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर करेंगे, जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। रमेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अगले माह फरवरी में सोलन जिला के दौरे के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तय
की जाएगी।