पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक नोट, कमल को वोट अभियान शुरू

एक नोट, कमल को वोट अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - भाजपा ने सोलन जिला में मंगलवार को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए एक नोट, कमल को वोट अभियान शुरू किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी बलवीर पुंज ने अन्य नेताओं के साथ सोलन बाजार से अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने लोगों से दान लेकर लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए समर्थन मांगा। पुंज ने कहा कि इस जनसंपर्क कार्यक्रम का उदेश्य आम मतदाताओं तक पार्टी का पहुंचना है। इस अभियान के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सड़क पर उतरा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रभारी ने सोलन पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में 16 फरवरी को सुजानपुर में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली
को सफल बनाने को लेकर
चर्चा हुई।