पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार नंबर को बैंक से जोड़ें: सकलानी

आधार नंबर को बैंक से जोड़ें: सकलानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - सहायक आयुक्त सुभाष सकलानी ने कहा कि जिला के सभी रसोई गैस उपभोक्ता अपने आधार नंबरों को उनके बैंक खातों से जोड़े, ताकि उन्हें गैस सिलेंडर पर सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी मिल सके। बुधवार को यहां आयोजित समीक्षा बैठक में सकलानी ने कहा कि सोलन में बड़ी संख्या में गैस उपभोक्ताओं ने आधार नंबरों को अपने बैंक खातों से लिंक किया है, लेकिन अभी भी काफी ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने आधार नंबरों को बैंक खातों के साथ लिंक नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ता जल्द से जल्द अपना आधार नंबर बैंक खाते से जोड़े। सहायक आयुक्त ने उपभोक्ताओं से कहा कि जोगेंद्रा सहकारी बैंक के खाताधारक अन्य बैंक में अपने खाते से आधार नंबर को लिंक करवाएं, ताकि उन्हें गैस पर दिया जाने वाला अनुदान मिल सके। उन्होंने कहा कि जोगेंद्रा बैंक में अनुदान प्राप्त करने का अभी प्रावधान नहीं हो पाया है।