एसएफआई ने इकट्ठा किया चंदा
सोलन - कांगड़ा के बैजनाथ में ३१ जनवरी से २ फरवरी तक होने वाले एसएफआई के राज्यस्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोलन इकाई ने बुधवार को शहर में चंदा एकत्र करने की मुहिम चलाई। जिला अध्यक्ष देवीचंद रावत ने बताया किया एसएफआई शिक्षा विरोधी नीतियों व फीस बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन कर रही है। इन आंदोलन का सफल बनाने के लिए लोगों से आर्थिक सहायता की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में होने वाले सम्मेलन में सभी कॉलेज से प्रतिभागी बुलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें एचपीयू की छात्र विरोधी नीतियों पर गहन चर्चा होगी। रावत ने कहा कि लोगों से इकाई के आंदोलन में शामिल होने का भी आह्ववान किया गया है। इकाई की तरफ से चलाई गई मुहिम में नीतिन, अजय भट्टी, प्रेरणा, पंकज वर्मा, रॉकी, अमन ठाकुर ने सक्रिय भूमिका निभाई।