- Hindi News
- शूलिनी विवि के विवेक, भानू दक्षिण कोरिया में पढेंग़े
शूलिनी विवि के विवेक, भानू दक्षिण कोरिया में पढेंग़े
सोलन - अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी के साथ शोध, अनुसंधान व शिक्षा के आदान-प्रदान के लिए शूलिनी यूनिवर्सिटी ने दक्षिण कोरिया की गेकॉन व सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत शूलिनी यूनिवर्सिटी के बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स आठवें सेमेस्टर के छात्र विवेक सोनी और भानू प्रताप सिंह 25 फरवरी को शुरू होने वाले सेमेस्टर की पढ़ाई के लिए दक्षिण कोरिया रवाना होंगे और गेकॉन में पढ़ाई करेंगे।
इसके अलावा पलक श्रीवास्तव, रिचा वर्मा एवं गौरवी शर्मा को भी भविष्य में अध्ययन के लिए कोरिया भेजा जाएगा। यह इस द्विपक्षीय आदान-प्रदान का पहला चरण है। एमओयू के अंतर्गत संकाय सदस्यों के आदान-प्रदान की शुरूआत करते हुए सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी से डॉ. हयंूग इन ली जल्द ही शूलिनी विवि में मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषयों की कक्षाएं लेंगे। शूलिनी यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. प्रेम कुमार खोसला के अनुसार इन विद्यार्थियों को फैलोशिप दी जा रही है, जिससे इनका रहन-सहन, खाने-पीने का खर्च पूरा हो सके। साथ ही आनंद ऑटोमोटिव ग्रुप ने इन छात्रों को ट्रेनिंग के बाद भारत स्थित कोरियाई कंपनियों में नौकरी देने का भी वादा किया है, जिससे इनका यात्रा आदि का वहन उठाया जा सकेगा।