पेंटिंग में छात्राओं ने लिया हिस्सा
नालागढ़ - इंडियन आयल की ओर से सेव एनर्जी विषय पर बद्दी के बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडियन आयल के सेल्स अधिकारी दीपक प्रजापति व अनिरुद्ध पराशर ने बताया कि 16 से 31 जनवरी तक विभिन्न स्कूलों में इस तरह की प्रतियोगिता कराई जा रही है। स्कूल के निदेशक नरेश शर्मा व प्रिंसिपल कामिनी शर्मा ने बताया कि इंडियन आयल की ओर से स्कूल में चार प्रकार की प्रतियोगिताएं इंधन व उर्जा के संरक्षण पर कराई जा रही है। इसमें चित्रकला वाद विवाद, क्विज व निंबध प्रतियोगिता शामिल हैं। प्रबंधक कर्ण शर्मा ने बताया कि पहले दिन पेंटिग प्रतियोगिता में नेहा, ज्योति, प्रिया, तमन्ना, आरिफ, शिवानी, रितिका, बबिता, गायत्री, अंकिता, दीपिका गोयल, दीपिका, मुस्कान, आरजू, कोमल, चेतना, अंशुका डिंपल व इफरा ने भाग लिया।