नप के अधिकारी से की गंदगी की शिकायत
नालागढ़ - पुरानी सब्जी मार्केट बद्दी व आसपास फैली गंदगी की शिकायत को लेकर बद्दी के दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।डॉ. श्रीकांत ने कार्यकारी अधिकारी को बताया कि हनुमान चौक व पुरानी सब्जी मंडी के आसपास गंदगी फैली हुई है। यहां नालियां अवरुद्ध होने से दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर व्यवस्था को सुचारू नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर हो कर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ईओ सुधीर शर्मा ने शीघ्र ही जेई को संबंधित क्षेत्र की सफाई कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रतिनिधमंडल में ईश्वर ठाकुर, कृष्ण पाल, लायक राम, राज कुमार, हरिराम, शशांक, विनोद, रवि शामिल थे।