पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव के लिए हो जाएं एकजुट: ठाकुर

लोकसभा चुनाव के लिए हो जाएं एकजुट: ठाकुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सोलन
सोलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बुधवार को हुई बैठक में अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बीसीसी के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह फरवरी के तीसरे सप्ताह में सोलन निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह करोड़ों रुपए की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
रमेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान डेढ़ करोड़ की लागत से बनी कंडाघाट-मही और इतनी ही लागत से तैयार हुई कंडाघाट-छावशा वाया क्वारग सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा महिला बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान के छात्रावास का भी शिलान्यास किया जाएगा। सीनियर सेकंडरी स्कूल कंडाघाट, नागरिक अस्पताल चायल व सीनियर सेकंडरी स्कूल चायल के विज्ञान भवन का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान करेंगे। रमेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ८० लाख की लागत से बनी नगाली-चायल पेयजल योजना, सोलन मिनी सचिवालय, सर्किट हाउस का शिलान्यास करेंगे। रमेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
बैठक में सुंदर सिंह जसवाल, हमिंद्र ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, जतिन साहनी, राजीव कौड़ा, पुनीत शर्मा, परमिंद्र धीमान, कुंदन ठाकुर, पलक राम, सुशील चौधरी, योगेश सेठी, सुभाष बरमानी, रोहित शर्मा, सुभद्रा, शम्मी साहनी, इंदिरा शर्मा, सुरेंद्र विर्दी, निर्मला शर्मा, सावित्री कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।