पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्किंग कमेटी करेगी अस्पताल की निगरानी

वर्किंग कमेटी करेगी अस्पताल की निगरानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोलन - आरकेएस सोलन अस्पताल की बैठक में अस्पताल की निगरानी के लिए वर्किंग कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पताल की व्यवस्था सुचारू करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डॉ. गुप्ता ने बताया कि कमेटी अस्पताल की गतिविधियों पर नजर रखेगी। वर्किंग कमेटी अस्पताल में सफाई व्यवस्था, पेयजल व बिजली संबंधि समस्याओं की निगरानी कर इसके तुरंत समाधान का प्रावधान करेगी। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत सहित आरकेएस के अन्य सदस्य मौजूद रहे।