नशा देकर बनाया पत्नी का एमएमएस
भास्कर न्यूज - सोलन
सोलन में एक व्यक्ति ने नशा देकर अपनी ही पत्नी का एमएमएस बना डाला। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने पति के खिलाफ उसे नशीली चीज देकर उसका एमएमएस बनाने की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह एमएमएस किस तरह का है। महिला ने पति पर मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप भी लगाया है। मामले को लेकर पुलिस में दी गई शिकायत में महिला ने लिखा है कि उसका पति उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है और उसने कोई नशीली चीज देकर उसका एमएमएस बनाया है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शहर चौकी प्रभारी को सौंप दी है। जांच के बाद ही इस पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।
पुलिस कर रही है छानबीन
सोलन में शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला, मामला दर्ज
सदर थाना प्रभारी अनिल धोल्टा ने कहा कि उनके पास शिकायत पहुंची है। मामला पति-पत्नी का है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद ही एमएमएस के विषय में कुछ कहा जा सकता है।
: मानसिक तौर पर परेशान करने का लगाया आरोप