- Hindi News
- २४ जनवरी को लठियाणी स्कूल में कवि सम्मेलन
२४ जनवरी को लठियाणी स्कूल में कवि सम्मेलन
ऊना - भाषा एवं संस्कृति विभाग ऊना और हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की पूर्व संध्या पर २४ जनवरी को सुबह ११ बजे लठियाणी के सीनियर सैकेंडरी स्कूल में साहित्यिक संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिला भाषा अधिकारी कर्नल नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में ऊना और हमीरपुर जिलों के १०-१० कवि भाग लेंगे। स्कूल स्टूडेंट्स भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।