- Hindi News
- भाजपा ने अपने सांसदों से छीना हक : राजेंद्र राणा
भाजपा ने अपने सांसदों से छीना हक : राजेंद्र राणा
भास्कर न्यूज - बंगाणा ((ऊना))
सुजानपुर हलके के विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन किया है। अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह चुनावी रण में उतरेंगे।
जनता चुनती है प्रतिनिधि
राणा ने प्रेसवार्ता में कहा कि लोकतंत्र में प्रतिनिधि चुनने का अधिकार लोगों के पास है। कांग्रेस पार्टी में भी चुने हुए सांसद ही प्रधानमंत्री पद का चुनाव करते हैं। मगर भाजपा ने तो नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव से पहले ही प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी थोप कर चुनकर आने वाले सांसदों से यह हक छीन लिया है।
अब सताने लगी फिक्र
फरवरी माह में भाजपा की सुजानपुर में प्रस्तावित रैली के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग पहले सुजानपुर की सुध लेना गवारा नहीं समझते थे, उन्हें अब सुजानपुर की फिक्र सताने लगी है। राणा ने कहा कि वह समाज सेवा के लिए राजनीति में आए हैं। सुजानपुर हलके के लोगों के कामों को प्राथमिकता से हल करवाया जा रहा है।