पांवटा साहिब - माजरा पुलिस चौकी में रामपुर बंजारन निवासी जाकिर अली ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार रात को वह सुंकर नदी से टैक्टर लेकर आ रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों ने उसका टैक्टर रोका और उससे मारपीट की। थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।