पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तूूफानी बारिश और बर्फ बारी से ठियोग में घरों में दुबकेलोग

तूूफानी बारिश और बर्फ बारी से ठियोग में घरों में दुबकेलोग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ठियोग
बुधवार दोपहर बाद ठियोग क्षेत्र सहित पूरे अपर शिमला में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी के कारण घरों से बाहर अपने कामकाज के लिए निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठियोग में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज़ काफी बिगड़ा हुआ था और रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक तेज तूफान चलने लगा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हवाओं के साथ बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गई।
बाजारों से रौनक गायब
कुछ दिनों से ठियोग क्षेत्र में मौसम के लगातार खराब रहने और ठंड का प्रकोप बढ़ जाने के कारण ठियोग बाजार से रौनक गायब है। लोग जरूरी कामों के लिए ही मुख्यालय आ रहे हैं। बुधवार को ठियोग क्षेत्र सहित अपर शिमला में चलने वाली सरकारी और निजी बसों में सवारियों की बेहद कमी रही और सुबह के समय अपर शिमला की ओर जाने वाली परिवहन निगम की अधिकतर बसों में नाममात्र की सवारियां थीं। जनता से सीधे जुड़े सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज कम है।
बारिश से किसानों को लाभ: बुधवार को ठियोग क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी से खेतों बागीचों को और नमी मिलने की संभावना है जिससे आने वाली फसलों को लाभ होगा। हालांकि तेज हवाओं के चलते सेब और अन्य पौधों के टूटने का भय भी बागवानों को सता रहा है।
पर्यटक ठिठुरे : कुफरी और अन्य पर्यटक स्थलों में आए पर्यटकों को भी ठंड में ठिठुरना पड़ा। दिन भर तेज हवाओं और दोपहर बाद हुई शुरू हुई बारिश से उनका मजा किरकिरा हो गया।