पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशिमला. यूनिट एरिया मेथड पर नगर निगम लोगों के दबाव में झूक गया है। म्यूनिसिपल लिमिट में रह रहे लोगों पर नए ढंग से लगाए जा रहे टैक्स (यूनिट एरिया मेथड) को नगर निगम ने रिजेक्ट कर सरकार के पास भेज दिया है। नगर निगम हाउस में में पार्षदों ने कहा कि यूनिट एरिया मेथड के बजाय पुराना तरीके पर ही टैक्स लगाया जाए। पार्षदों ने यूनिट एरिया मेथड में कई खामियां बताते हुए पुरानी पद्धति से टैक्स लगाने का प्रस्ताव पास किया।
कई खामियां बताई
निगम के सदन ने यूनिट एरिया मेथड को शहर के लोगों के खिलाफ बताते हुए सरकार से इसमें संशोधन करने की मांग की है। पूर्व में कांग्रेस शासित नगर निगम और भाजपा सरकार के समय भले ही यूनिट एरिया मेथड को लेकर एमओयू साइन हुआ हो, लेकिन बुधवार को सभी पार्षद इसकी खामियां बताने में ही
लगे रहे।
सभी पार्षदों ने किया विरोध
बैठक में सभी पार्षदों ने इस कर प्रणाली का विरोध किया और इसे शहर में लागू न होने देने के लिए प्रदेश सरकार को एमसी एक्ट में संशोधन करने की मांग की। जिस पर मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने भी पार्षदों के फैसले पर अपनी अपनी सहमति जताते हुए इसे लागू न करने के लिए सरकार के पास भेजने को लेकर अंतिम प्रस्ताव पारित किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.