पवन ऊर्जा से बिजली उत्पादन शुरू
भास्कर न्यूज - शिमला
एसजेवीएनएल जलविद्युत उत्पादन के बाद अब पवन ऊर्जा से भी बिजली बनाना आरंभ कर दिया है। यह उत्पादन महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 47.6 मेगावाट की खिरविरे पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट को शुरू करने के साथ शुरू हुआ है। इसके लिए 15 पवन ऊर्जा टरबाइनों को सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। सभी 15 पवन ऊर्जा टरबाइनों में से प्रत्येक की 850 केवी विद्युत उत्पादन करने की क्षमता है। परियोजना में कुल 56 टरबाइन इकाइयां होंगी और 85.64 मिलियन यूनिट का वार्षिक विद्युत उत्पादन होगा ।