पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशिमला. परिवहन मंत्री जीएस बाली की ओर से रखी शर्तों को टैक्सी ऑपरेट्र्स ने नकार दिया है। ऑल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने साफ किया है कि उन्हें मंत्री की कोई भी शर्तें मंजूर नहीं है। ऐसे में सवाल ही खड़े नहीं होते है कि वह शर्तों को किसी भी कीमत पर मानेंगे।
हालांकि, तीन दिवसीय हड़ताल को शाम पांच बजे ऑपरेट्र्स ने समाप्त कर दिया, लेकिन 25 जनवरी के बाद फिर से हड़ताल पर जाने के लिए बैठक करने का निर्णय लिया है। मंडी में होने वाली कमेटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि प्रदेश सरकार पर किस तरह से पेसेंजर और गुड्स टैक्स को कम करने को लेकर दबाव बनाया जाए। शिमला में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष जीतराम शर्मा ने कहा कि परिवहन मंत्री जहां ऑपरेट्र्स को गुमराह कर रहे है, वहीं मुख्यमंत्री को भी धोखे में रखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर दी थी, लेकिन परिवहन मंत्री ने जब शर्तें रखी तो फिर से हड़ताल करनी पड़ी।
उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती वह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते रहेंगे परिवहन मंत्री पर हमला बोलते हुए कमेटी के सदस्य ठाकुर करतार सिंह ने कहा कि यदि टैक्सी ऑपरेट्र्स से परिवहन मंत्री को इतनी ही दिक्कतें है तो वह इस्तीफा क्यों नहीं देते। उनका कहना है कि टैक्सी चलाने वालों पर वह कई तरह के कानून लागू करवाते है, लेकिन ट्रक और बस ऑपरेटर्स पर यह नियम लागू नहीं होते।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.