पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मिल रहा पूरा राशन, डीसी के जरिए मंत्री को भेजा ज्ञापन

नहीं मिल रहा पूरा राशन, डीसी के जरिए मंत्री को भेजा ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
अखिल भारतीय जनवादी नौजवान सभा की शिमला शहरी कमेटी ने डिपुओं में कम राशन देने के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कमेटी का आरोप है कि सरकार के मंत्री लोगों को पूरा राशन देने का दावा तो करते हैं, लेकिन डिपुओं में आधा अधूरा राशन ही उपलब्ध करवाया जा रहा है। कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त से मिला और उनके माध्यम से खाद्य आपूर्ति मंत्री को अपना ज्ञापन सौंपा। कमेटी अध्यक्ष प्रेम चंदेल का कहना है कि खाद्य आपूर्ति मंत्री ने खुद ही कुछ दिन पहले शहर के डिपुओं का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने पर्याप्त राशन मुहैया करवाने का दावा किया था। लेकिन हकीकत में शहर के लोगों को पूरा राशन नहीं मिल रहा है। साथ ही समय पर भी यह राशन मुहैया नहीं हो रहा। लोग आए दिन डिपुओं पर तो पहुंचते हैं लेकिन फिर खाली हाथ लौटना पड़ता है।
सह सचिव उत्तम कुमार का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत है। साथ ही राशन के वितरण की पूरी जांच होनी चाहिए। पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर कौन इसके लिए जिम्मेदार है। ज्ञापन देने वालों में कमेटी राज्याध्यक्ष बलवीर पराशर, पवन शर्मा, बाबूराम, विपिन, होशियार, दयाल सिंह, सुरेश सरवाल, मोनिका, दिनित, सुरेश कुमार, चंद्रकांत, नरेंद्र और बालकराम शामिल रहे।



सभा ने बाली पर लगाए गुमराह करने के आरोप