पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिट एरिया मेथड के खिलाफ प्रदर्शन

यूनिट एरिया मेथड के खिलाफ प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
नगर निगम के सदन के दौरान नागरिक सभा ने निगम कार्यालय के बाहर यूनिट एरिया मेथड के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नागरिक सभा ने इस कर प्रणाली को सही न बताते हुए इसे निरस्त करने क ी मांग की। नागरिक सभा का कहना है कि इस कर प्रणाली से लोगों पर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ेगा। नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र चौहान का कहना है कि प्रदेश सरकार शिमला शहर में आर्थिक बोझ डालने के लिए यूनिट एरिया मेथड कर प्रणाली को लागू करने जा रही है, जबकि यह कर प्रणाली तर्कसंगत नहीं है।
उन्होंने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर के भी इसके खिलाफ होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार इसे जबरदस्ती लागू करना चाहती है। अगर प्रदेश सरकार इसे कर प्रणाली को रद्द नहीं करती है, तो नागरिक सभा उग्र आंदोलन शुरू करेगी। धरने में नागरिक सभा उपाध्यक्ष किशोरी ढटवालिया, बलवीर पराशर, फालमा चौहान, जगत राम, चंद्रकांत वर्मा, सुरेश सरवाल, सोनिया, बाबूराम, बालक राम और पवन शर्मा भी मौजूद रहे।