२ आईएएस की प्रमोशन
भास्कर न्यूज - शिमला
प्रदेश सरकार की ओर से दो आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दी गई है। इसके तहत वर्ष, 2005 बैच के दो आईएएस अधिकारी रितेश चौहान एवं मीरा मोहंती शामिल है। प्रमोशन के बाद अब इन अधिकारियों को पे-बैंड 15,600-39,100 प्लस 7,600 रुपए ग्रेड-पे जनवरी, 2014 से देय होगी। कार्मिक विभाग ने प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में ड्यूटी देने के लिए रेमुनरेशन ((वित्तीय अदायगी)) दरें भी नए सिरे से तय की है। यह दरें अलग-अलग श्रेणी के लिए तय की गई है। इसके तहत यदि कोई अधिकारी एक भाषा में पेपर को सेट करता है तो उसे दो हजार और दो भाषाओं में पेपर सेट करने के लिए यह अदायगी 2,500 होगी। इसी तरह मूल्यांकन के लिए पर शीट 30 रुपए देय होंगे। प्रदेश सरकार ने रिटायर आईपीएस अधिकारी जोगराज ठाकुर को हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर का सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को राज्यपाल उर्मिला सिंह से अनुमति मिलने के बाद दी गई है।
कार्यवाहक मुख्य सचिव पी. मित्रा की ओर से जारी आदेश में यह तैनाती 65 साल की उम्र तक के लिए की गई है।
किसे कितनी अदायगी
श्रेणी एक सत्र दो सत्र
केंद्र अधीक्षक 400 रु. 800 रु.
उप अधीक्षक 300 रु. 600 रु.
इनविजीलेटर 200 रु. 400 रु.
क्लर्क 150 रु. 300 रु.
ड्राइवर 100 रु. 200 रु.
क्लास फोर 125 रु. 250 रु.