पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैर शिक्षक कर्मचारी अब काले बिल्ले नहीं लगाएंगे, जारी रहेगा आंदोलन

गैर शिक्षक कर्मचारी अब काले बिल्ले नहीं लगाएंगे, जारी रहेगा आंदोलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिमला. एचपी यूनिवर्सिटी में गैर शिक्षक कर्मचारियों का आंदोलन लगातार जारी रहा। कर्मचारियों ने बुधवार को हुई गेट मीटिंग के बाद काले बिल्ले नहीं पहनने का निर्णय लिया है। गैर शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर का कहना है कि मांगों पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इस कारण वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

उनका कहना है कि विवि का बजट 95 करोड़ होना चाहिए, 28 करोड़ रुपए की अतिरिक्त धन राशि उपलब्ध करवाना, पैंशन पेमेंट आदेशों में सचिवालय वेतन शामिल करना, विभिन्न श्रेणी के 332 गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरना, सभी वर्गों में कम पदोन्नति प्रदान करना, जिस पर अभी भी संशय बना हुआ है। हितेश्वर ठाकुर का कहना है कि बैठक में मांगों को पूरा करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

ये रहे धरने में शामिल

जेसीसी की बैठक में उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महासचिव बिशन सिंह चंदेल, गीताराम ठाकुर, संगठन समिति सदस्य राजेश ठाकुर, देवेंद्र शर्मा, राज कुमारी ठाकुर,प्रेम प्रकाश नेगी, प्रचार समिति सदस्य लाभ चंद शर्मा, संयुक्त सचिव मदन गोपाल शर्मा, कुलदीप कुमार, चांदी राम, संयुक्त समन्वय समिति के सलाहकार सदस्य विश्वविधालय ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस, विश्वविधालय कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा भी शामिल रहे।