पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोस की जयंती पर भाजपा लगाएगी रक्तदान शिविर

बोस की जयंती पर भाजपा लगाएगी रक्तदान शिविर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
भारतीय जनता युवा मोर्चा 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की 117वीं जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पूरे देश में किया जा रहा है। अनुराग ठाकुर इस जयंती के अवसर पर दिल्ली में रक्तदान शिविर में शामिल होंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती एवं कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर 23 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। सुनील ठाकुर ने कहा कि नेता जी ने पूरे देश में सभी को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया था। जिसमें उन्होंने महान क्रांतिकारी नारा ‘‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ दिया था। उन्हें इस नारे को बुलंद करने के लिए और इस देश से भ्रष्टाचार, महंगाई तथा बेरोजगारी को दूर करने के लिए तथा कांग्रेस की यूपीए सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन करेगा। भाजयुमो अध्यक्ष ने शिमला में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित रहेंगे तथा प्रदेश के सभी पदाधिकारी तथा प्रभारी अपने-अपने जिलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।



सांसद अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में होगा आयोजन