पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल रही जारी, पांच बजे बाद चली टैक्सियां

हड़ताल रही जारी, पांच बजे बाद चली टैक्सियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - शिमला
ऑल कॉमर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तीन दिवसीय हड़ताल बुधवार शाम समाप्त हो गई। इससे पहले दिन भर लोगों को हड़ताल के कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ा। पर्यटकों को हिल स्टेशनों के लिए टैक्सी सेवा नहीं मिल पाई। प्रदेश भर के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही कम होने से कारोबार काफी प्रभावित रहा। बुधवार को भी टैक्सी ऑपरेटर्स ने शिमला में आरटीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसमें सैकड़ों ऑपरेटर्स ने भाग लिया। दूध और ब्रेड की सप्लाई भी देर से दुकानों में पहुंची। शाम पांच बजे जैसे ही हड़ताल वापस ली गई, लोगों ने राहत की सांस ली। कमेटी के अध्यक्ष जीतराम शर्मा का कहना है कि वह जनता को परेशानी में नहीं डालना चाहते है, लेकिन सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। अधिकतर टैक्सी ऑपरेटर्स ने बैंक से लोन लेकर वाहन खरीदे है। ऐसे में टैक्स बढ़ोतरी से गाड़ी की किश्त निकालनी भी मुश्किल हो जाएगी। उनका कहना है कि सरकार को मांगें पूरी करनी होगी, तभी वह अच्छी परिवहन सुविधा दे सकते हैं।
लॉन्ग रूट की बसों में भीड़
टैक्सियों की हड़ताल के कारण लॉन्ग रूट की बसों मेें काफी भीड़ रही। चंडीगढ़, दिल्ली और मनाली जाने वाली बसें फुल थी। हड़ताल को देखते हुए कई पर्यटकों ने अपने पैकेज टूर भी रद्द कर दिए।