एसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से हड़कंप
शिमला - पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सिक्योरिटी ब्रांच में बुधवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजकर 14 मिनट पर अचानक ब्रांच में लगे बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट हुआ। इससे चिंगारियां उठने लगी। यहां मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए। कुछ जवानों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिजली की लाइन काटकर आग पर काबू पा लिया गया। मालरोड स्थित दमकल केंद्र के अनुसार इस शार्ट सर्किट से फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है और समय पर इस पर काबू पा लिया गया था।