पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालान पेश करने की तैयारी में पुलिस

चालान पेश करने की तैयारी में पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च आरोपी गुलेरिया के हस्ताक्षर की भी होगी जांच
भास्कर न्यूज - शिमला
प्रदेश सचिवालय की सीएम ब्रांच से चोरी हुए डीओ से फर्जीवाड़ा करने के मामले में अब चालान पेश करने की तैयारी चल रही है। पुलिस का दावा है कि इस केस की जांच करी पूरी कर ली गई है और अंतिम रिपोर्ट बनाकर जल्द ही चालान पेश कर दिया जाएगा।
पुलिस ने इस केस में मालरोड स्थित साइबर कैफे से बरामद किया गया सीपीयू फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल लैब जुनगा भेज दिया है। साथ ही फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड रहे संजय गुलेरिया के हस्ताक्षर की जांच और इसका मिलान करने के लिए भी रिकॉर्ड लैब भेजा है। इसकी रिपोर्ट मिलते ही चालान पेश कर
लिया जाएगा।
पुलिस का दावा
पुलिस का दावा है कि केस में संलिप्त पाए गए सभी आरोपी पकड़ लिए गए हैं और चालान में इन सभी के नाम शामिल कर लिए जाएंगे। पुलिस ने बैंक से वह रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है जिसमें गुलेरिया के खातों में लेन देन होने की पुष्टि हो रही है। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा का कहना है कि जांच तकरीबन पूरी कर ली है और अब जल्द ही चालान पेश कर दिया जाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी




साइबर कैफे से जब्त सीपीयू एफएसएल लैब भेजा गया

डीओ फर्जीवाड़ा

14 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

डीओ फर्जीवाड़े में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। 11 नवंबर को दर्ज किए गए इस मुकदमे में सबसे पहले रोहडू़ के अनुबंध शिक्षक संजीव को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दो मेकेनिकल इंस्ट्रक्टर, एक सिविल सप्लाई कर्मचारी, जेबीटी टीचर समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही इस फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड संजय गुलेरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों ने तबादले के लिए गुलेरिया को पैसे दिए थे और फिर अपने ट्रांसफर करवा लिए।