सेवादल ने लगाई चुनावी ड्यूटियां
शिमला - लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सेवादल ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए चुनावी ड्यूटियां लगा दी है। कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक व प्रदेश सरकार के मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने सेवादल कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को संसदीय चुनाव क्षेत्र तथा जिलावार प्रभारी लगाया है। मंडी संसदीय क्षेत्र का जिम्मा अनुराग शर्मा को, जबकि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए रोशन लाल, शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए कुलवंत और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए अनिल राणा को प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। जिला प्रभारी सूची में जिला किन्नौर व लाहौल स्पीति के लिए सरन, शिमला ग्रामीण और शहरी हरिमोहन, सोलन में संतोष डोगरा, चंबा कमला भारद्वाज, कांगड़ा में करतार जमवाल, हमीरपुर में दीनानाथ, बिलासपुर में प्रताप ठाकुर, मंडी में नरेंद्र मोहन, कुल्लू में प्रेम लाल, ऊना में संदीप कंवर को प्रभारी का जिम्मा सौंपा है।