- Hindi News
- राजगढ़ में कल होगा राष्ट्रीय बालिका दिवस सेमिनार
राजगढ़ में कल होगा राष्ट्रीय बालिका दिवस सेमिनार
भास्कर न्यूज - शिमला
हिमाचल प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड द्वारा 24 जनवरी 2014 से अंबेदकर भवन राजगढ़ जिला सिरमौर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में एक सेमिनार का आयोजन कर रहा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष, प्रदेश राज्य योजना बोर्ड गंगूराम मुसाफिर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगे और समारोह की अध्यक्षता समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सत्य परमार करेंगी। इस सेमिनार में स्वेच्छिक संगठनों और महिला मंडलों के लगभग 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। राष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अवसर पर 25 जनवरी को कुल्लू में हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण मण्डल द्वारा प्रभात फेरी व बालिका बचाओं रैली निकाली जाएगी। वहीं 26 को नारी शक्ति संगठन द्वारा देहरा में चित्रकला प्रतियोगिता होगी। वहीं 27जनवरी को महिला कल्याण मण्डल चंबा द्वारा बालिका बचाओ संगोष्ठी, 28जनवरी को सनराइज एजुकेशन सोसाईटी, ऊना में ‘बेटी है अनमोल’ व उसकी शिक्षा विषय पर कार्यशाला लगाई जाएगी। वहीं 29 जनवरी को सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड एक्शन, थल्टुखोड जिला मंडी ‘कन्या भ्रूण हत्या व उनके स्वास्थ्य’ पोषण व शिक्षा विषय पर सेमिनार होगा। जबकि 30जनवरी को कंडाघाट समग्र विकास समिति, सोलन द्वारा बेटी बचाओ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता होगी। वहीं 31जनवरी को कल्याण विस्तार परियोजना, रिकांगपिओ द्वारा किशोरियों की शिक्षा व उनके अधिकार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। हिमाचल प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड के सचिव बीसी नेगी ने यह जानकारी दी।