- Hindi News
- गिरने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति मिले
गिरने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति मिले
शिमला - निगम प्रशासन की ओर से गिरने वाले पेड़ों को कटवाने की अनुमति न देने से लोगों को डर के साए में जीना पड़ रहा है। रूल्दूभट्टा वार्ड पार्षद सरोज ठाकुर का कहना है कि उनके वार्ड में कई ऐसे पेड़ हैं जो बिल्कुल जर्जर हालत में हैं और ये पेड़ कभी भी लोगों के घरों में गिर सकते हैं। इस समस्या को लेकर वे कई बार निगम प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन निगम प्रशासन का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से वन विभाग सरकार ने वापस लिया है, तब से लेकर आज तक ट्री अथॉर्टी कमेटी की बैठक नहीं हुई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मेयर संजय चौहान से मांग की है कि वे जल्द ही बैठक का आयोजन करें और खतरनाक हो चुके पेड़ों को काटने की अनुमति दी जाए।