- Hindi News
- 74 हजार से अधिक बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
74 हजार से अधिक बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
भास्कर न्यूज - शिमला
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिला शिमला में तीन दिनों के दौरान 75 हजार बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे चरण में घर-घर जाकर बच्चों की पल्स पोलियो को दवाई पिलाई गई है। विभाग का दावा है कि उन्होंने अपने टारगेट को पूरा किया है। विभाग ने पल्स पोलियो के दवा पिलाने के लिए जिन स्थानों का चयन किया था, उनमें 73 बूथ को अतिसंवेदनशील घोषित
किया था।
सीएमओ दलीप कंवर ने बताया कि जिला में जिला में दो बूंद जिंदगी पिलाने के लिए 712 बूथ स्थापित किए गए थे, जिसमें से 21 ट्रांजिट तथा 20 मोबाइल बूथ भी बनाए गए थे। टीमों ने पहले चरण में बूथों पर जाकर दवाई पिलाई। उसके बाद दूसरे और तीसरे चरण में टीमों ने घर घर जाकर बच्चों को उन बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई, जो कि पहले किसी कारण बूथ तक नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला के सभी बस स्टैंड, सीमान्त क्षेत्रों के अलावा लेबर, प्रवासी मजदूर और ढारों में रह रहे परिवारों के बच्चों को भी पोलियो प्रतिरक्षण की दवा पिलाई गई। शिमला में पहले चरण में जिला में 52 हजार 833 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई। दूसरे चरण में 11 हजार 237 बच्चों को और तीसरे चरण में लगभग दस हजार से अधिक बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई है।