पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 को निकलेगा सैनिक क्लर्क का रिजल्ट

25 को निकलेगा सैनिक क्लर्क का रिजल्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - सेना भर्ती की ओर से 24 नंवबर को ली गई सैनिक क्लर्क और एसकेटी वर्ग की लिखित परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी को निकलेगा। यह परिणाम शिमला के सेना भर्ती कार्यालय में सुबह नौ बजे सुनाया जाएगा। परिणाम जानने के लिए उम्मीदवारों को सेना कार्यालय में पहुंचना होगा। भर्ती निदेशक कर्नल सीबी छेत्री ने जानकारी देते हुए बताया सैनिक क्लर्क और एसकेटी के लिए लिखित परीक्षा ली गई थी। उन्होंने बताया कि परिणाम के दिन सभी उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्र और उनकी सत्यापित कॉपी के साथ सुबह 10:30 बजे कार्यालय में अपनी उपस्थिती दर्ज करवाएं।