एचपीयू में गैर शिक्षक कर्मचारी प्रमोट
शिमला - प्रदेश विश्वविद्यालय में 10 गैर शिक्षक कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया गया है। पांच कर्मचारियों को उप कुलसचिव बनाया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक, अनुभाग अधिकारी पद पर भी कर्मचारी प्रमोट हुए है। राम स्वरूप हंस को सहायक कुलसचिव से उप कुलसचिव बनाया गया है। इसके अलावा अनुभाग अधिकारी जय प्रकाश को सह कुलसचिव, कंवर सिंह को अधीक्षक ग्रेड टू से अनुभाग अधिकारी, नरेंद्र कुमार और दलीप को जूनियर सहायक से वरिष्ठ सहायक बनाया गया है। उप कुलसचिव पद पर तैनात अधिकारी पुष्पलता को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी प्रमोट किया गया। अर्जुन को सह कुलसचिव से प्रमोशन देकर उप कुलसचिव बनाया गया है। हेमचंद, जीएस तनवर और बिशन सिंह को उप कुलसचिव पद पर नियुक्ति दी गई है।