पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमों के विरुद्ध हुई जूनियर क्लीनिकल इंस्ट्रक्टरों की प्रमोशन

नियमों के विरुद्ध हुई जूनियर क्लीनिकल इंस्ट्रक्टरों की प्रमोशन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला - राज्य नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ने कहा कि जूनियर क्लीनिकल इंस्ट्रक्टरों को नियमों को ताक पर रख कर प्रमोशन दी गई है , जिसके कारण क्लीनिकल इंस्ट्रक्टरों में काफी रोष है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जूनियर क्लीनिकल इंस्ट्रक्टरों को नियमों के विरुद्ध पदोन्नत किया गया है। राज्य नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नीरज वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम और महासचिव सुष्मा ने कहा है कि यह पदोन्नति आरएंडपी नियमों को ताक पर रख कर की गई हैं। जिन दो जूनियर क्लीनिकल इंस्ट्रक्टरों की पदोन्नति कर प्रवक्ता बनाया गया है वे सीनियर लिस्ट में उनका नंबर 28वां और 35वां है। उन्होंने कहा कि जूनियर क्लीनिकल इंस्ट्रक्टरों को दस सीनियरों से पहले ही प्रवक्ता पद पर तैनात किया है।