एप्सा 80, सेब की बीमारियां करेगा दूर
शिमला - एप्सा 80 कीटनाशक सेब की बीमारियां को दूर करने में कारगर साबित हुआ है। एमवे के इस प्रोडक्ट को शेर ए कश्मीर विश्वविद्यालय ने अध्ययन में पाया है कि पौधों में लगने वाले संक्रमण वूली एफिड, स्टेम बोरर और पाउडरी मिल्ड्यू पर बेहतर नियंत्रण करने में एप्सा 80 के बेहद अच्छे नतीजे रहे है। शोध में पाया गया कि जब कीटनाशक के साथ एप्सा मिलाया गया तो वूली एफिड पर 25 फीसदी और स्टेम बोरर पर 79 फीसदी बेहतर नियंत्रण हुआ। इसके अलावा केवल फफंूद नाशक की तुलना में फफंूद नाशक के साथ एप्सा मिलाया गया तो इसने पाउंड्री मिलडयू छह फीसदी बेहतर परिणाम दिखाया। यह प्रोडक्ट हिमाचल और कश्मीर में सेब की फसल के लिए लाभदायक साबित होगा।